भाजपा के 12 मंडल अध्यक्ष नियुक्त, चुनाव अधिकारी रवि बतान ने की घोषणा

कैथल। भाजपा कार्यालय कपिल कमल में जिला चुनाव अधिकारी रवि बत्तान ने 12 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी रवि बत्तान ने बताया कि यह नियुक्ति सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं मंडलों में कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करके एवं रायसुमारी से 12 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि 3 मंडलों के मंडल अध्यक्षों को अभी होल्ड पर रखा गया है और कुछ समय बाद उनकी घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी रवि बत्तान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श और रायशुमारी से ही संगठन के चुनाव करवाती है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी अपना संगठन भी नहीं बना पाई है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख आदि सभी संगठन की इकाई बना ली है और संगठन के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से करवा रही है। इस मौके पर जिला प्रभारी अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, सुरेश संधू, देवेंद्र पांचाल जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *