हांसी बुटाना नहर में गिरी स्कूली बस…

कैथल खबर (17 फरवरी) कैथल जिले के नौच गांव में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस कैथल हांसी बुटाना नहर {सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल)} नहर में गिर गई, जिससे बस में सवार 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक और महिला कंडक्टर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

बस बिगड़ा का संतुलन

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। जब पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस स्कूली बच्चों को लेकर गांव के डेरों से आ रही रही थी। सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस के में कोई टेक्निकल खराबी आ गई थी, दिक्कत आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी।

घायल बच्चों को अस्पताल में करवाया भर्ती

वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस में कुल 8 बच्चे सवार थे, जिनमें से सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस चालक और महिला कंडक्टर की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu