पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

 कैथल। रविवार की सुबह एसएचओ थाना सीवन एसआई कुलदीप देशवाल, एसएचओ थाना गुहला एसआई रामपाल, एडिशनल एसएचओ थाना राजौंद एसआई संदीप, चौकी किठाना प्रभारी एसआई शमशेर की पुलिस टीमों द्वारा स्नाईपर डॉग के साथ थाना सीवन, गुहला व थाना राजौंद व चौकी किठाना क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया गया। जिसके तहत नशा तस्करो का पुराना रिकॉर्ड व गुप्त सुचना के आधार पर संदिग्ध घरो की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छीपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या अपराधीक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो।         एसपी राजेश कालिया ने बताया कि कैथल पुलिस लगातार नशा तस्करो का पुराना रिकॉर्ड खंगालकर व गुप्त सुचना के आधार पर निरंतर यह कार्रवाई कर रही है। इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी जो गैर कानूनी तरीके से रह रहे हों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। नशा तस्करों की जगह सलाखों पीछे है। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा संदिग्ध नशा तस्करों की निरंतर मुहिम दौरान नियमानुसार कार्रवाई अतंर्गत तलाशी ली जाएगी।   

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *