हरियाणवी छोरा हेलीकॉप्टर से घर लाया दुल्हनिया

हरियाणवी छोरा हेलीकॉप्टर से घर लाया दुल्हनिया

भिवानी ( 10 फरवरी ) हरियाणा के भिवानी में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां रेवाड़ी से आए दूल्हे ने अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बिठाकर विदा कर ले गया. इस खास विदाई के लिए दूल्हे ने एक घंटे के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया, जिसका किराया ₹8,00,000 चुकाया गया. बता दें कि दुल्हन के फूफा छत्तर सिंह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं. दूल्हे के पिता ने बताया कि उनके घर में पिछले 45 सालों से कोई बेटी नहीं हुई, इसलिए उन्होंने अपनी बहू को बेटी मानकर इस खास विदाई की योजना बनाई।

हेलीकॉप्टर से हुई विदाई
हिमांशु 7 फरवरी को बारात लेकर गरिमा के घर भिवानी पहुंचा, जहां पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई. 8 फरवरी को दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई, जिससे यह शादी चर्चा का विषय बन गई। हिमांशु ने बताया कि उनके पिता शादी में कुछ अलग करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने हेलीकॉप्टर से विदाई की योजना बनाई। दुल्हन गरिमा ने कहा कि उनके पापा पॉलिटिशियन हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि शादी धूमधाम से होगी और ऐसा ही हुआ. हेलीकॉप्टर में विदाई होने पर उन्होंने खुद को बेहद खास महसूस किया।

शादी को यादगार बनाने के लिए किया हेलीकॉप्टर बुक
दूल्हे के पिता वीरेंद्र सिंह चैहान पेशे से जमींदार हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सिर्फ 2 सीटर हेलीकॉप्टर बुक किया था, लेकिन बाद में अपने बड़े बेटे और उसकी बहू को भी साथ बैठाने के लिए 5 सीटर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवाई. उन्होंने कहा कि उनके घर में बेटी का जन्म नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने अपनी बहू को बेटी की तरह अपनाया और इस पल को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से विदाई करवाई |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş