ब्रह्मऋषि प्रेमनाथ जी के दिव्य ज्ञान और आध्यात्मिक अनुभव से आलोकित हुआ ध्यान संगम शिविर

ब्रह्मऋषि प्रेमनाथ जी के दिव्य ज्ञान और आध्यात्मिक अनुभव से आलोकित हुआ ध्यान संगम शिविर

कैथल खबर, (01 मार्च) नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र, कैथल द्वारा गांव दयौरा की चौपाल में दिव्य ध्यान संगम शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ब्रह्मऋषि प्रेमनाथ जी ने ध्यान, आत्मिक शांति और चेतना जागरण पर अपने दिव्य ज्ञान एवं आध्यात्मिक अनुभव से सभी को आलोकित किया। प्रातः 10 बजे आरंभ हुए इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में जिज्ञासुओं एवं ध्यान साधकों ने भाग लिया। ब्रह्मऋषि प्रेमनाथ जी ने अपने गहन ज्ञान और ध्यान की तकनीकों से उपस्थित जनसमूह को आत्म-साक्षात्कार की दिशा में प्रेरित किया। उनके मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रवचनों और ध्यान अभ्यास ने सभी को आंतरिक ऊर्जा एवं शांति का अनुभव कराया। कार्यक्रम में उपस्थित जिज्ञासुओं ने ध्यान एवं आत्मिक शांति से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका ब्रह्मऋषि प्रेमनाथ जी ने गहन एवं सारगर्भित उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस आयोजन में गांव के सरपंच एवं समाजसेवी चंद्रभान जी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस ध्यान संगम शिविर के विशेष आयोजक ध्यान प्रचारक निखिल खुरानिया एवं मीनाक्षी खुरानिया रहे, जिन्होंने शिविर की संपूर्ण रूपरेखा तैयार कर इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया। केंद्र की टीम के सदस्य— कशिश गुप्ता, सुमित गुप्ता, शिखा गर्ग , दीपक गर्ग, रिंपी गुप्ता, एवं राज कीर्ति— ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह आयोजन साधकों के लिए एक अनमोल अनुभव साबित हुआ, जिसने उन्हें ध्यान साधना और आत्मिक उन्नति की प्रेरणा दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *