अवैध देसी कट्टे सहित आरोपी काबू

कैथल खबर, (01 मार्च) अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा एक आरोपी को 315 बोर के एक अवैध देसी कट्टे सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई कमलजीत सिंह की टीम गश्त दौरान खरकां रोड गुहला पर मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली की बेगा बस्ती गुहला निवासी रोहित अपने पास अवैध असला रखता है। जो खरकां रोड गुहला नजदीक सरकारी अस्पताल पर रजबाहा पुलिया के पास है। जिसको दबिश देकर अवैध असले सहित काबु किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए खरकां रोड गुहला स्थित उक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध बेगा बस्ती गुहला निवासी रोहित को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपी को सीआईए-1 से मौके पर पहुंचे एचसी विनोद कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का शनिवार को अदालत से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *