मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की माता मनसा देवी मंदिर में अराधना

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रे के दूसरे दिन परिवार सहित माता के दरबार में पूजा अर्चना कर महामायी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला पहुंचकर हवन किया व हवन में आहुति डाली। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी व बेटे विनय सैनी ने भी माता का आशीर्वाद लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि उन्होने महामायी से हरियाणावासियों के सुख और समृद्धि की प्रार्थना की है। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बंतो कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *