कैथल खबर (31मार्च) : कैथल में चंदाना गेट पर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की बहन ने उसकी पत्नी को भाई की मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। वह दो बेटियों का पिता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बहन ममता ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके भाई शिव की शादी सितंबर 2019 में जींद निवासी प्रिया के साथ हुई थी। उसके बाद में जींद से आकर कैथल के चंदाना गेट पर रहने लगे। आरोपी है कि शिव की पत्नी उसके साथ हमेशा लड़ाई-झगडा करती थी और काफी तंग करती थी। अपनी 2 बेटियों के साथ कहीं भी चली जाती थी। इस कारण उसका भाई परेशान रहता था। 29 मार्च की रात को उसके भाई ने अपनी पत्नी प्रिया से तंग आकर आत्म हत्या कर ली। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि उसके भाई के पास 2 बेटियां हैं। वह चंदाना गेट पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता था। साथ ही एक कॉस्मेटिक की दुकान थी। शहर थाना के जांच अधिकारी सनेष कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *