रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। इसके साथ ही, बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम के रूप में चुना है।कल रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। रेखा गुप्ता ने सीएम बनने के बाद कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, और उनके लिए पार्टी का समर्थन और आशीर्वाद बहुत मायने रखता है। इसी बीच रेखा गुप्ता के घर में जश्न मनाया जा रहा है। बीजेपी ने इस घोषणा के बाद अपनी एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर रेखा गुप्ता को बधाई दी। पार्टी ने लिखा, “श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।”

पहले के अपडेट के मुताबिक, इससे पहले कई नामों पर चर्चा चल रही है, जिनमें प्रवेश वर्मा का नाम प्रमुख है। उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर सीएम पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। वहीं, दिल्ली बीजेपी दफ्तर में विधायकों का आना शुरू हो गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद भी पर्यवेक्षक के रूप में दिल्ली बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही, सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि विजेंद्र गुप्ता का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है। अब विधायक दल की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *