खेत से सामान चोरी के मामले में दो आरोपी काबू

खेत से सामान चोरी के मामले में दो आरोपी काबू

कैथल खबर, (20 फरवरी ) खेत कोठा से सामान चोरी करने के एक मामले की जांच थाना सीवन पुलिस के एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव श्यौ माजरा निवासी कुलदीप सिंह व भूना निवासी गोपाल को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खरौदी निवासी जसकरण की शिकायत अनुसार 3 जनवरी की सुबह उसने खेत में पहुंचकर देखा की उसके खेत से एलईडी, सीसीटीवी कैमरे, कैमरों की डीवीडीआर, इन्वर्टर, बैटरी व ऑपरेटेड स्प्रे पंप अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान पहले ही बरामद किया जा चुका हैं। दोनों आरोपी किसी चोरी के मामले में जिला कैथल जेल में बंद थे। जिनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। जिनको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कागजी कार्रवाई पूर्ण करने उपरांत न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu