रोडवेज बस पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, संतुलन बिगडऩे से हुआ हादसा

कैथल खबर (24 फरवरी) : कैथल से अंसध जाते समय गांव जाखौली के पास संतुलन बिगडऩे से हरियाणा रोडवेज बस गेहूं के खेतों में पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा कार को बचाने के कारण हुआ है और बस कई बार बंद भी हो चुकी थी। बस में करीब 60 से 70 सवारियां बताई जा रही थी। हादसे में दर्जनभर के करीब सवारियां घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही बस पलटी तो बच्चों तथा महिलाओं की चीख-पुकार शुरू हो गई। बस के सीसे तोडक़र यात्रियों को बाहर निकाला। जिसमें कई यात्रियों को चोटें भी आई। यात्रियों को कैथल के सिविल अस्पताल में लाया गया। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी इसी मार्ग पर प्राइवेट बस पलट गई थी। उस हादसे में भी कई सवारियों को चोटें आई थी। अब ये इस मार्ग पर दूसरा हादसा है। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली तो वे अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *