कैथल में रेल की टक्कर से महिला की मौत
कैथल में रेल की टक्कर से महिला की मौत
कैथल के गांव कुतबपुर के नजदीक रेल की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो महिला ट्रैक को पार करते समय रेल की चपेट में आई है। या फिर रेल से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है, ताकि उसकी शिनाख्त की जा सके। हादसा सोमवार को सुबह के समय का है। महिला की आयु 52 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। हादसा किस रेल के कारण हुआ है, इस बारे में भी अभी तक जानकारी नहीं मिली है। जीआरपी चौकी इंचार्ज नीरू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली भी कि गांव कुतबपुर से करीब दो किलोमीटर दूर ट्रेन के कारण महिला की मौत हुई है। रेलवे पुलिस ने तुरंत शव को वहां से नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त के लिए शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। महिला के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है।
