वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से प्रतिभा निखरती है: डॉक्टर सुरेश राविश
वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से प्रतिभा निखरती है: डॉक्टर सुरेश राविश
पीएम श्री सरकारी स्कूल सोंगल में आज वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनका शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर सुरेश राविश जी द्वारा किया गया इन प्रतियोगिताओं में विशेष रूप से कक्षा अनुसार प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें कई प्रकार की दौड़े ,शॉट पुट ,डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और उनके साथ-साथ एकल नृत्य रागनी समूह नृत्य नाटिका कविता गायन आदि का बहुत ही सुंदर आयोजन हुआ ऐसे कार्यक्रम पीएम श्री विद्यालयों में एक नया विजन लेकर आए हैं इन प्रतियोगिताओं से बच्चों में जहां आत्मविश्वास बढ़ता है वही वह भविष्य के लिए अपनी एक विधा में निखार लाते हैं ।सुबह के सत्र में विद्यालय के खेल के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिन में अनू ने 18 फुट शॉट फुट फेंक कर प्रथम स्थान हासिल किया वहीं अंकुश ने लड़कों की श्रेणी में 31 फीट दूरी पर शॉट पुट को फेंका डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिता में अनु ने 41 फीट दूर अपना लक्ष्य साधा वही हिमांशु ने 70 फीट पर अपना निशाना बनाया लॉन्ग जंप की विधा में प्रिया ने 10 फीट लंबा जंप लगाया वहीं अमनदीप ने 16 फीट लंबे जंप लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया एकल नृत्य में अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया रागनी गायन में रीता ने प्रथम स्थान हासिल किया समुद्र नृत्य में निशा और तनु ने नाटिका में काफी और उसकी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया कविता गायन में नितेश इस कार्य में स्टाफ का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा बच्चों को फलाहार करवाया गया और बच्चों का खुशी का ठिकाना प्रतियोगिताओं में देखने लायक था एस एम सी के सदस्यों से जहां बात हुई उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं परीक्षाओं के दिनों से पहले होनी चाहिए अर्थात अगस्त और सितंबर में इस तरह की प्रतियोगिताएं का आयोजन अगर विद्यालय में होता है तो वह और भी ज्यादा लाभदायी रहेगी।
