वैलेंटाइन डे पर कैथल पुलिस पूरा दिन दिखी एक्शन

वैलेंटाइन डे पर कैथल पुलिस पूरा दिन दिखी एक्शन

कैथल खबर, (14 फरवरी ) सेफ सिटी कैंपेन के तहत कैथल पुलिस द्वारा महिलाओं व छात्राओं को अपराधों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों के प्रति सजग व जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जिसके तहत वेलेटाइन डे के अवसर पर भी डीएसपी सुशील प्रकाश के नेतृत्व में महिला थाना एसएचओ एसआई रेखा, ट्रैफिक एसएचओ एसआई राजकुमार व महिला पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर के अनेक स्थानों पर जाकर लड़कियों, महिलाओं से मिली तथा उन्हे सुरक्षा का एहसास करवाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा लड़कियों व महिलाओं असामाजिक तत्वों द्वारा की गई किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत का डटकर मुकाबला करने के संबंध में जागरूक भी किया गया। उन्हे समझाया गया कि आते-जाते कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस आपके पास तुरंत पहुंचेगी, आपको किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं व छात्राओं को सूचना देने के लिए नंबर भी बताए गए। इस दौरान मनचलो को भी कड़ी चेतावनी दी गई, अगर कोई गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है जिससे सामाजिक माहौल खराब होता है तो पुलिस द्वारा उसे कानूनी कार्रवाई के अंतर्गत सबक सिखाया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *