हरियाणा में बदला स्कूलों का समय, जानें नई टाइमिंग
हरियाणा में बदला स्कूलों का समय, जानें नई टाइमिंग
चंडीगढ़ (14 फरवरी ) : हरियाणा से स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने समय से पहले स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। इसमें गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग टाइमिंग रखी गई है। पहले सरकार मार्च महीने में टाइम बदलती थी लेकिन इस बार इसे 16 फरवरी से लागू किया जा रहा है। इस दिन संडे होने की वह से 17 फरवरी से स्कूलों की टाइमिंग बदल जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे।
नया शेड्यूल
सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय गर्मियों के दौरान सुबह 8 से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा. यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी. सिंगल शिफ्ट के लिए सर्दियों में समय सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा. स्कूलों का यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा.

