समाज की जड़ें खोखली कर रहा नशा ओर भ्रष्टाचार : कृष्ण कौशिक

कैथल : भ्रूण हत्या रोको अभियान की सफलता के बाद समाज कल्याण एवं विकास समिति निरन्तर समाज सुधार के कार्य कर रही है जिसमे वर्ष 2010 मे ग्राम पंचायत किठाना के सहयोग से लिंगानुपात मे सुधार हेतु जिस घर मे हो लड़की पांच सौ रुपए पकड़ो तड़की का नारा देकर कैथल जिला का लिंगानुपात मे आशातीत सफलता प्राप्त की थी। इस अभियान के दौरान गांव किठाना की पंचायत व सरपंच कस्तुरी देवी एवं अभियान के संयोजक कृष्ण कौशिक किठाना को तत्कालीन मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व तत्कालीन सांसद नवीन जिंदल ने 25 लाख रुपए देकर सम्मानित किया था,इतना ही नहीं प्रसिद्ध समाजसेवी व अभियान के संयोजक ने 511 नवजात कन्याओं की माताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ पांच सौ से ऊपर नवजात कन्याओं भिन्न-भिन्न गांवों में कुआं पूजन समारोह आयोजित किया। इस अभियान के संयोजक कृष्ण कौशिक किठाना ने समाज कल्याण व समाज सुधार की प्रेरणा अपनी माता कस्तुरी देवी पूर्व सरपंच व अपने पिता स्व.शिशराम जी रिटायर्ड संस्कृत अध्यापक से ली थी। समाज कल्याण व सुधार का संकल्प लेकर कृष्ण कौशिक ने एक के बाद एक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जिनमे दोपहिया वाहन चालकों की दुर्घटनाओं मे होने वाले जान-माल की हानि रोकने हेतु 450 हेल्मेट का वितरण,63 शहीद परिवारों का सम्मान समारोह,उत्कृष्ट कार्य करने वाले 71 अधिकारियों,कर्मचारियों,समाजसेवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित करना,कैथल शहर मे कालेज आने जाने वाली छात्राओं को निशुल्क आटो वितरण करना,गरीब मजबूर, बेसहाय की आर्थिक मदद के साथ साथ पढ़ाई मे अव्वल आने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित करना, कोरोनाकाल मे लगभग 1400 भट्ठा मजदूरों को निशुल्क एक महीने तक खाना वितरित करना,समय समय पर खेलों को बढावा देने हेतु खेलों का आयोजन करना,नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना व अनेक कार्यक्रम आयोजित कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है,जिसके लिए प्रो. कौशिक को जिला प्रशासन कैथल द्वारा 3 बार सम्मानित किया जा चुका है। ज्ञात रहे कि कृष्ण कौशिक ने पैंशन घोटाले का पर्दाफाश करते हुए लगभग 93 लोगों को न्याय दिलवाने का काम किया था। कृष्ण कौशिक किठाना राजनैतिक शास्त्र से स्नातक हैं ओर पूर्व मे भाजपा के कई पदों पर कार्य कर चुके हैं ओर वर्ष 2017 से समाज कल्याण एवम विकास समिति रजि. कैथल के संस्थापक एवं चैयरमैन हैं। कृष्ण कौशिक ने समाज सुधार को आगे बढाते हुए नशा एक आधी अधुरी जिन्दगी या कराहती हुई मौत पर शीर्षक पर समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु किताब लिख रहे हैं, जिसका विमोचन हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमन्त्री व उच्च अधिकारियों एवं प्रसिद्ध समाजसेवियों के सानिध्य मे जल्द ही किया किया जाएगा। समिति के चेयरमैन ने कहा कि हमारी संस्था एंटी करप्शन ब्यूरो के तौर पर रजिस्टर्ड है ओर एंटी करप्शन ब्यूरो की समान काम करते हुए समाज का सुधार एवं विकास करने का काम करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *