गुरचरण सिहं ने कैथल के पिहोवा चौक पर खोला चुनावी कार्यालय

कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में वार्ड नं. 22 से गुरचरण सिंह ने आज कैथल के पिहोवा चौक पर अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया। इस मौके पर उनके साथ काफी संख्या में समर्थक भी पहुंचे। गुरचरण सिंह ने कहा कि गुरुद्वारों की सेवा करने के लिए, स्कूलों का सही ढंग से संचालन करने के लिए ईमानदार लोगों की जरुरत है। इसी उद्देश्य से उन्होंने चुनाव लडऩे की सोची है। यदि संगत ने उनका साथ दिया तो वे जरुर जीतेंगे और संस्था की तन-मन-धन से सेवा करेंगें। आपको बता दें कि हरियाणा सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 19 जनवरी को चुनाव हैं। जिसके लिए सभी केंडीडेंटों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *