सामान्य पर्यवेक्षक वंदना दिसोदिया ने किया कलायत के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण

कैथल(कैथल खबर), 28 फरवरी। सामान्य पर्यवेक्षक वंदना दिसोदिया ने आगामी दो मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर कलायत नगर पालिका के विभिन्न बूथों निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, जगदेव चौपाल, विश्वकर्मा चौपाल तथा भट्ट चौपाल में बनाए गए बूथों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार बिजली, पानी, रैंप, व्हील चेयर व अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया होनी चाहिए। किसी भी मतदाता को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। मतदान के दिन दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए विशेष रूप से व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए तथा रैंप भी पूरी तरह से सुविधाजनक होने चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
यहां पर बनाए गए हैं मतदान केंद्र-कलायत में कुल 16 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड के लिए एक बूथ बनाया गया है। बूथ नंबर एक बाल विकास पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। बूथ नंबर दो अंबेडकर भवन, बूथ नंबर तीन राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में, बूथ नंबर चार एसडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में, बूथ नंबर पांच राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बूथ नंबर छह राजकीय माध्यमिक स्कूल, बूथ नंबर सात जगदेव चौपाल, बूथ नंबर आठ विश्वकर्मा चौपाल, बूथ नंबर नौ भट्ट चौपाल, बूथ नंबर दस बैरागी चौपाल, बूथ नंबर 11 राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बूथ नंबर 12 राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बूथ नंबर 14 शिक्षा भारती विद्या निकेतन प्राथमिक पाठशाला, बूथ नंबर 15 निर्मल पब्लिक स्कूल तथा बूथ नंबर 16 अग्रवाल धर्मशाला में स्थापित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş