264 मतों से जीत संदीप शर्मा बने कैथल बार एसोसिएशन के प्रधान

264 मतों से जीत संदीप शर्मा बने कैथल बार एसोसिएशन के प्रधान

कैथल खबर, (01 मार्च) संदीप शर्मा पबनावा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं। इन्होंने प्रदीप कुमार धारीवाल को 264 वोटों से हराकर जीत हासिल की। जीत के बाद संदीप शर्मा ने सभी वकीलों का हाथ जोड़कर धन्यवाद जताते हुए कहा कि वे वकीलों के हितों में कार्य करेंगे। चैंबरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उप प्रधान पद पर हेमराज वधवा व सचिव पद पर सचिन कुमार सिंगला ने जीत दर्ज की। सहसचिव अमित रोहिला व कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार भाटिया को सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। इस बार जिला बार एसोसिएशन में कुल 1260 वोट थे, जिनमें से 1151 वोट पोल हुए। शाम सवा 7 बजे रिजल्ट घोषित हुआ तो कोर्ट परिसर ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा। विजेताओं के समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। वोटिंग को लेकर इस बार वकीलों में खूब उत्साह नजर आया। सुबह से ही वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी रही। खास बात ये रही कि इस बार चुनाव में किसी प्रकार से तनाव की स्थिति पैदा नहीं हुई। वोटिंग शुरू होने से लेकर परिणाम आने के बाद तक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu