12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ (5 फरवरी) : हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईएएस व 67 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है। महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार को मत्स्य पालन तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग की सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक आशिमा बराड़ को सहकारिता विभाग की आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक लगाया गया है।  अम्बाला के मंडलायुक्त फूल चंद मीणा को रोहतक का मंडलायुक्त लगाया गया है।
अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक एवं सचिव शेखर विद्यार्थी को अग्निशमन सेवाएं विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक एवं सचिव दुष्मंता कुमार बेहरा को परिवहन आयुक्त तथा परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक एवं रोहतक के आयुक्त अंशज सिंह को स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान का महानिदेशक एवं अंबाला का आयुक्त लगाया गया है।
मानव संसाधन विभाग के निदेशक एवं व्यापार मेला प्राधिकरण हरियाणा के प्रशासक विनय प्रताप सिंह को आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव डॉ. शालीन को हरियाणा राज्य भांडागार निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। झज्जर की अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सलोनी शर्मा को भिवानी की अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला नगर आयुक्त, भिवानी लगाया गया है।
भिवानी के अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला नगर आयुक्त, भिवानी हर्षित कुमार को नगर निगम, सोनीपत का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त, सोनीपत लगाया गया है। फतेहाबाद के अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी राहुल मोदी को जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी लगाया गया है।
इसी प्रकार सरकार ने 67 अधिकारियों के तबादला सूची भी जारी कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu