डा. धर्मपाल
कैथल खबर ( 4 फरवरी) : इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्मपाल ने बताया की डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (डीईसीई) कोर्स उन लोगों के लिए है जो अर्ली चाइल्डहुड केयर इंडस्ट्री के बारे में अपने ज्ञान और स्किल को बढ़ाना चाहते हैं। डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन कोर्स छात्रों को थ्योरी और प्रेक्टिकल के माध्यम से इस क्षेत्र के बारे में विस्तार से सिखाता है। इग्नू विश्वविद्यालय में डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी स्ट्रीम में मान्यता बोर्ड से 12वी पास किया होना चाहिए। इग्नू ने दाखिलों के लिए 15 फरवरी तक तिथि बढ़ा दी है।
क्रेच, प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी कक्षाएं, नर्सरी स्कूल, आंगनवाड़ी और बालवाड़ी जैसे ऐसे प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा केंद्रों का प्रबंधन करने वाले छोटे बच्चों के विकास के बारे में जानने में रुचि रखने वाले माता-पिता और अन्य लोग। यह कोर्स उन उम्मीदवारों के लिए सबसे बेहतर है जो छोटे बच्चों को शिक्षित करने में रूचि रखते है। उन्होंने बताया कि भारत में चाइल्ड एजुकेशन क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास हो रहा है तो अगर आप भी एलिमेंट्री स्कूल के बच्चों को पढ़ाने में रूचि रखते है और इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है तो यह कोर्स एक बेहतर विकल्प साबित होगा।
