हरियाणा BJP अध्यक्ष और सिंगर रॉकी मित्तल को गैंगरेप केस में क्लीन चिट…

हरियाणा BJP अध्यक्ष और सिंगर रॉकी मित्तल को गैंगरेप केस में क्लीन चिट...

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को हिमाचल पुलिस ने गैंगरेप केस में क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने कसौली की कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी है। जिसमें कहा कि उन्हें गैंगरेप केस को लेकर कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने केस को खारिज करने की सिफारिश की है। हालांकि इस मामले में बड़ौली और मित्तल को राहत कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी। कोर्ट इस मामले में रेप पीड़िता का पक्ष सुनेगी। अगर उसके पास सबूत हुआ तो फिर बड़ौली-रॉकी मित्तल इससे आसानी से नहीं निकल पाएंगे। हालांकि हिमाचल पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट से पहले ही पंचकूला में रेप पीड़िता, उसकी सहेली और उसके बॉस सोनीपत के भाजपा नेता अमित बिंदल के खिलाफ हनीट्रैप की FIR दर्ज की जा चुकी है। जिसके बाद पीड़ित महिला को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu