कैथल में नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

कैथल खबर, (01 मार्च) कैथल में निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया तथा पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया। मतदान को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। अब मतदान के लिए प्रचार-प्रसार भी बंद हो गया है। सीवन, कलायत व पूंडरी में चेयरमैन व पार्षद पद के लिए 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसमें कुल 45 हजार 69 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है तथा उन्हें दो बार प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। पूंडरी में कुल 15 हजार 606 मतदाता हैं, जिनमें 8178 पुरुष व 7428 महिला मतदाता शामिल हैं। सीवन में कुल 14 हजार 886 मतदाता हैं, जिनमें 7738 पुरुष व 7147 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पालिका कलायत में कुल 14 हजार 577 मतदाता हैं, जिनमें 7589 पुरुष तथा 6986 महिला मतदाता शामिल हैं।इसमें 16 वार्ड हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu