महिला से बालियां छीनने वाला काबू

कैथल खबर, (01 मार्च) हरियाणा के कैथल जिले में लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के मामले में पुलिस ने खरौदी निवासी आरोपी बंटी उर्फ हन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि गांव भागल निवासी 60 वर्षीय दयालो देवी की शिकायत अनुसार 14 जुलाई 2024 को वह किसी काम से चीका गई थी। वापस गांव लौटने के लिए चीका चौक के पास खड़ी थी। वहां एक युवक बाइक लेकर आया और कहा कि दादी गांव चलना है क्या? वह उसके बाइक पर पीछे बैठ ली। उक्त युवक उसको कच्चे रास्ते की तरफ ले गया तथा उसके कानों से सोने के बालियां छीन कर मौके से फरार हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी बंटी किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। उसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी के कब्जे से 2 सोने की बालियां बरामद कर ली गई। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *