कैथल खबर (24 मार्च) : नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र द्वारा गांव क्योड़क क्षेत्र से नशा तस्कर को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपियों के कब्जे से 321 अफीम बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र के एसआई संजय कुमार की टीम रविवार को गश्त दौरान क्योड़क क्षेत्र में मौजूद थी। जहां पर सहयोगी सुत्रों से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि गांव क्योड़क निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ पप्पी नशीला पदार्थ अफीम बेचने का काम करता हैं। जो अभी कुछ समय बाद क्योड़क गऊशाला के सामने वाली गली से होते हुए अपने घर की तरफ जाएगा। पुलिस टीम द्वारा वहां पहुंचकर गली में सामने से पैदल आए संदिग्ध भूपेंद्र उपरोक्त को काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कैथल रविंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी अमरजीत के कब्जे में पॉलीथिन से 321 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके पुलिस चौकी क्योड़क से मौके पर पहुंचे एसआई रमेश चंद्र द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किए जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu