पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 31 मार्च तक करें पंजीकरण :- डीसी 

डीसी प्रीति

कैथल खबर (28 मार्च) : डीसी प्रीति ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका भी अपना पक्का घर हो। जरूरतमंद लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। जो परिवार वर्ष 2017-18 योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए भारत सरकार द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए आवास प्लस पोर्टल खोल दिया गया है। कोई भी पात्र परिवार आवास पोर्टल पर जाकर 31 मार्च तक पंजीकरण कर सकता है। डीसी प्रीति ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक आवासहीन परिवार को एक पक्का आवास मुहैया करवाना है। सरकार व जिला प्रशासन हर सिर को छत देने के लिए प्रतिबद्घ है। अपना आवास मिलने के बाद व्यक्ति पूरे उत्साह के साथ काम करेगा। इस योजना के तहत पात्र परिवार को तीन किस्तों में सहायता राशि दी जाती है। पहली किस्त के रूप में 45 हजार रुपये, दूसरी किस्त के रूप में 60 हजार रुपये तथा तीसरी किस्त के रूप में 33000 रुपये मिलेंगे। पात्र परिवार के सदस्य पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर अपना आवेदन  करवा सकते हैं। इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनके मकान कच्चे हैं, टूटे हुए हैं या दरारें आई हुई हैं, खुद का पक्का घर नहीं है आदि। इस योजना के लिए पात्र परिवार जल्द से जल्द योजना लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि कोई पात्र परिवार संबधित ग्राम सचिव /सर्वेयर के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पात्र परिवार स्वयं भी आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu