छोटा हाथी चालक ने मारी टककर, महिला की मौत
कैथल। पुलिस को दी शिकायत में जाखौली निवासी लव ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है। वह गांव में अपने चाचा सत्यवान व मां रामरति घर का सामान लेने के लिए आए हुए थे। जब वे सामान लेकर जा रहे थे तो वह स्वयं एवं उसके चाचा सत्यवान पीछे थे व उनकी मां रामरति आगे थी। इसी बीच एक छोटा हाथी साइज का एक गाड़ी चालक अपने वाहन को लेकर आया। इस वाहन चालक ने उसकी मां को टककर मार दी और वाहन को मौके पर छोडक़र भाग गया। इसके बाद वे उसकी मां को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसक माता की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
