ऑपरेशन में गर्भाश्य में छोड़े अंशनाल के अंश, महिला की मौत
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कैथल। एक महिला के प्रसव के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी रायवाली निवासी अजय सिंह ने बताया कि उसने श्रृष्टि अस्पताल कैथल करनाल रोड में अपनी पत्नी का बच्चे के लिए आपरेशन ( डिलिवरी ) करवाया था। जिसमें डॉकटर ने लापरवाही से गर्भाशय मे ही कुछ अंश ओडनाल के छोड़ दिए, जिस कारण पूरे शरीर मे जहर बनना शुरु हो गया और डाकटर ने बताया कि इसको अटैक हो रहा है, इसको जल्दी किसी और अस्पताल मे ले जाए। जबकि यह बीमारी नही थी। जब हम इसे दिल्ली नवजीवन अस्पताल मे ले गए तो उन्होने अल्ट्रासाउड करके बताया की इसके गर्भाशय मे ओडनाल के टुकडे हैं, जिनका ज्यादा जहर फेल गया और शाम को डॉकटर ने हमे बताया की आरती की मृत्यु हो गई है। इसीलिए डॉकटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
