बाइक चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
दुपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए एक बाइक चोरी करने के मामले की जांच की जांच थाना राजोंद पुलिस के एएसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव नीमवाला निवासी सतविंदर सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव किच्छाना निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत अनुसार 29 जून को राजौंद हस्पताल के बाहर पार्किंग से एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी करके ले गया। जिस बारे में थाना राजोंद में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
