एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सैल द्वारा चीका क्षेत्र से नशा तस्करों को 16.41 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई सिंह राज की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम शाम के समय गश्त दौरान बस अड्डा गुहला के पास मौजूद थी। जहां पुलिस को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली कि डेराभाग सिंह खुशहाल माजरा रोड चीका निवासी जसपाल सिंह हैरोईन (चिट्टा) बेचने का धंधा करता है। जो बस अड्डा गुहला के पास हैरोईन बेचने के लिए आने वाला है। जिसको नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए पुलिस टीम द्वारा बस अड्डा गुहला के पास नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ समय बाद चीका की तरफ से एक बाइक पर आए संदिग्ध जसपाल उर्फ जस्सा उपरोक्त को पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे ईटीओ कैथल दीपदत्त के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी से 16.41 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई जोगिंद्र सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *