समाधान शिविर में आई शिकायतों के निवारण में कैथल जिला प्रदेश में नंबर वन

जिले में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में आई आई शिकायतों के निवारण में कैथल जिला हरियाणा में नंबर वन जिला बना है। यहां पूरे प्रदेश में सबसे कम शिकायतें लंबित हैं। पूरे जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित महज 21 शिकायतें लंबित हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से प्रधान सचिव राजीव रंजन ने पूरे प्रदेश की समीक्षा बैठक में कैथल जिला प्रशासन द्वारा निपटाई जा रही शिकायतों पर सराहना की और दूसरे जिलों को भी इसी तरह कार्य करने का आह्वान किया। प्रधान सचिव राजीव रंजन ने समीक्षा बैठक के दौरान कैथल जिला की दो रिओपन हुई शिकायतों पर फीडबैक लिया। जिनमें से थेह नेवल गांव के किसान की ट्रांसफार्मर से संबंधित एक शिकायत पर र्जई के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राज्यस्तरीय समीक्षा के बाद डीसी प्रीति ने समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं प्रदेश में सबसे कम पेंडेंसी होने का श्रेय जिला की पूरी प्रशासनिक टीम को दिया। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी आपसी तालमेल से काम करेंगे तो इस तरह के परिणाम आएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इसी तरह पूरी लगन एवं ईमानदारी के साथ जन शिकायतों का समाधान करते रहें और बेहतर प्रफोरमेंस के स्टेटस को बरकरार रखें। समाधान शिविरों में आई शिकायतों का तुरंत समाधान कर गुणवत्तापूर्वक उनकी एटीआर अपलोड करें। जो शिकायत जिला स्तर पर नहीं सुलझाई जा सकती, इसके बारे में आला अधिकारियों को लिखें लेकिन अपने स्तर पर किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक प्राप्त हुई शिकायतों में से मात्र 21 शिकायतें लंबित हैं। इनमें पिछले सप्ताह प्राप्त हुई 12 शिकायतें भी शामिल हैं। डीसी प्रीति ने बिजली विभाग तथा पंचायत विभाग को शिकायतों के समाधान को लेकर ओर अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए। वहीं रि-ओपन होने वाली शिकायतों पर विशेष फोकस करने को कहा। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों की प्रगति पर रियल टाइम अपडेट सुनिश्चित किया जाए तथा पूर्व में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं और इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सीएम विंडो, जन संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर लंबित मामलों को भी जल्द निपटान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, एचएसवीपी ईओ वकील अहमद, एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बीरभान, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआरओ चंद्रमोहन, रोडवेज जीएम कमलजीत चहल, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डा. मनोज सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu