गांव पाई में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी…

सीन ऑफ क्राइम की टीम पहुंची मौके पर

गांव पाई में करीब 6 माह का भ्रूण मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई। भ्रूण को किसी महिला ने प्लास्टिक की थैली में डालकर फेंक दिया था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने सुबह जैसे ही ये घटना देखी तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल की और पुंडरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी महिला ने इसकी अवैध तरीके से डिलीवरी करवाई और लोक लाज से बचने के लिए इसे थैली में डालकर गली में फेंक दिया। पूंडरी थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में उनके पास ग्रामीणों की ओर से सूचना आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। भ्रूण को सीन ऑफ क्राइम टीम की जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा जाएगा। इस दौरान पता लगाया जाएगा कि यह भ्रूण लड़के का है या लड़की का है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu