घर से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

घर में सेंधमारी करके सामान चोरी करने के मामले की जांच थाना गुहला पुलिस के एचसी शिवकुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी साढ माजरा जिला पटियाला पंजाब निवासी पवन कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुहला निवासी राजपाल की शिकायत अनुसार 23 जून को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम को वापिस आए तो अज्ञात व्यक्तियों ने घर से एक एलईडी, गैस सिलेंडर, चांदी की कटोरी व चम्मच चोरी कर ली। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पवन कुमार ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। दूसरे चोर की पुख्ता पहचान कर ली गई। आरोपी पवन का शनिवार को अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu