14 नवंबर को कैथल पहुंचेंगे मंत्री विज, लोगों की सुनेंगे समस्याएं
डीसी प्रीति ने बताया कि 14 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे, ताकि बैठक में रखे गए सभी समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर समाधान हो सकें।
