किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाएं अपना पंजीकरण : डॉ सुरेंद्र यादव

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कैथल के उपनिदेशक डॉ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ उठाने हेतू एवं अपने कृषि उत्पादों को अपने आस-पास की मंडियों में बेचने के लिए सभी रबी फसलों (गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी, फल-फूल व सब्जियों इत्यादि) के पंजीकरण के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल अभी खुला हुआ है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाया है, वे समय रहते गांव में स्थित अटल सेवा केन्द्रों पर जाकर अपनी सभी फसलों का पंजीकरण अवश्य करवा लें। किसान स्वयं भी अपनी फसलों का पंजीकरण https://fasal.haryana.gov.in पर कर सकते हैं। फसलों के पंजीकरण हेतू परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। डॉ सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला कैथल में रबी सीजन में लगभग चार लाख 95 हजार एकड़ में फसलों की बिजाई जाती हैं, जिसमें अभी तक जिले में लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्र में किसानों द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा चुका है। जो किसान भाई समय पर अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाएंगें, उन्हें अपनी फसलें बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः किसानों से अपील है कि जल्द से जल्द फसलों को पोर्टल पर रजिस्टर करवाएं। इसके साथ-साथ किसानों से अपील है कि परिवार पहचान पत्र में यदि परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर अलग-अलग है उसको परिवार पहचान पत्र पर उस मोबाइल नंबर के पहले दर्ज करवा लें ताकि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण हो सके व किसान भाई सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों का लाभ ले सकें। कृषि यंत्रो पर, धान की सिधी बिजाई, UGPL, MSP, CRM स्कीम व अन्य स्कीमो का लाभ लेने हेतू किसान की फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर होना अनिवार्य है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *