डीसी ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीसी अपराजिता ने वीरवार को स्थानीय तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्री, जमाबंदी और इंतकाल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े। डीसी अपराजिता ने निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम, सेवा केंद्रों और रजिस्ट्री क्लर्क के काउंटरों का जायजा लिया। हाजिरी रजिस्ट्री चेक किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी दस्तावेज में कमी है, तो उसे तुरंत आवेदक को सूचित किया जाए। रजिस्ट्री होने के बाद इंतकाल दर्ज करने की प्रक्रिया को तय समय के अंदर पूरा किया जाए ताकि लोगों को अपनी जमीन के मालिकाना हक के रिकॉर्ड के लिए इंतजार न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से पेपरलेस सिस्टम शुरू किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को बिना किसी परेशानी के सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाएं। तहसील में आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। नागरिकों को पारदर्शी व सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से संबंधित जो भी केस लंबित है उनका जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि ततीमा को तय समय में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ततीमा अपडेशन बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता से लेते हुए कार्य पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में ढिलाई या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीसी अपराजिता ने कार्यालय में आए नागरिकों से भी बातचीत की और उनसे फीडबैक लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu