विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी काबू

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से लाखों रुपए ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही सिंगापुर भेजने के नाम पर ठगी करने के एक मामले की जांच इकोनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई रोहताश सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बारणा जिला कुरुक्षेत्र निवासी सुनील रंगा को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव हरसौला निवासी राजबीर सिंह की शिकायत अनुसार उसके बेटे की दोस्ती आरोपी सुनील रंगा से थी। सुनील रंगा ने खुद को व दिनेश को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया और कहा कि लुधियाना में उनका ऑफिस हैं तथा सिंगापुर भेजने की पूरी व्यवस्था करवा देगे। इस काम में करीब 3.50 लाख रुपये खर्च होंगे। उसने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। उसने अलग-अलग तिथियों में फोन पे और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से आरोपी सुनील रंगा को पैसे भेजे दिए। 10 फरवरी 2025 को 25 हजार रुपये, 13 फरवरी को 10 हजार रुपये, 4 अप्रैल को 20 हजार रुपये, 29 अप्रैल को 52 हजार रुपये, 15 व 16 अप्रैल को बैंक खाते में एक-एक लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा टिकट, कपड़े, टैक्सी और अन्य खर्चों के नाम पर भी हजारों रुपये वसूले गए। जिसके बाद आरोपी सुनील रंगा ने फर्जी टिकट थमाए और कई बार फ्लाइट होने का झूठा दावा किया। कभी वीसा आने का बहाना बनाया तो कभी फ्लाइट कैंसिल होने की बात कही। बाद में जब टिकट की जांच करवाई गई तो वह नकली निकली। पैसे वापस मांगने पर आरोपी धमकियां देने लगा और फोन उठाना बंद कर दिया। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक लाख 27 हजार राशि बरामद की गई। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu