राशन डिपो से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

थाना चीका क्षेत्र के गांव भागल में एक राशन डिपो की दुकान से चोरी करने के मामले में चौकी भागल पुलिस के एएसआई जसपाल की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव सिहाली निवासी गुरदेव सिंह को नियमानुसा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव भुसला निवासी रामचंद्र सिंह की शिकायत अनुसार वह गांव में राशन डिपो धारक के रूप में सरकारी राशन वितरण का काम करता है । 25 नवंबर की रात को वह 8 बजे डिपो बंद करके घर चला गया था, लेकिन जब वह 26 नवंबर सुबह 9 बजे डिपो पर पहुंचे तो शटर खुला पाया, जिसमें डिपो से सरसो के तेल की 48 बोतल 1 लीटर की, 37 बोतल 2 लीटर की, गेहूं के 4 कट्टे व नकदी 800 रुपये अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी व 2 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu