नीम साहिब गुरुद्वारा में 23 जनवरी को नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ शकुंतला दहिया ने बताया कि बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा 23 जनवरी को नीम साहिब गुरुद्वारा में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. अंजलि श्योकन्द को नोडल अधिकारी लगाया गया है। कैंप में महिला रोग, बाल रोग, त्वक रोग, जोड़ों के दर्द आदि के रोगियों का अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा निरीक्षण करके आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियां वितरित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न रोगों में योग एवं पंचकर्म पद्धति से होने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा। सभी क्षेत्रवासी इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
