860 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित आरोपी काबू

एक तरफ जहां पर एसपी उपासना के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत थाना ढांड पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को 860 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई भान सिंह की टीम सायंकालीन गस्त दौरान पंचमुखी चौक ढांड के पास मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि एक व्यक्ति काफी समय से एफ सी आई गोदाम कुरुक्षेत्र रोड़ ढांड पर बैग लिए हुए खड़ा है, जिसमें चोरी की वस्तु प्रतीत हो रही है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए उपरोक्त स्थान पर दबिश दी जहां एक व्यक्ति बैग लिए हुए खड़ा मिला। जिसकी पहचान गांव चंद्रसाहटी जिला समस्तीपुर बिहार निवासी रविंद्र साहनी के रूप में हुई। आरोपी के पास बैग की जांच करने पर उपरांत बैग में रखे पॉलीथिन से 860 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में मामला दर्ज करके एएसआई भान सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *