घर से सामान चोरी मामले में दो आरोपी काबू

थाना चीका क्षेत्र में घर में घुसकर गैस सिलेंडर व पंखा चोरी करने के मामले की जांच थाना चीका एसएचओ पीएसआई अमन की अगुवाई में एचसी सुशील कुमार व एएसआई दलबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी चीका निवासी विकास उर्फ रोहित तथा अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की डेहा बस्ती चीका निवासी महिला कपला की शिकायत अनुसार वह 2 अप्रैल 2025 को सुबह मजदूरी पर जाने के लिए घर पर ताला लगाकर गई थी। शाम को वापस लौटने पर उसके घर से गैस सिलेंडर चोरी पाया गया। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त चोरी अजय व रोहित द्वारा की गई थी। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। व्यापक पूछताछ उपरांत दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu