मंदिर से चोरी और डकैती करने वाला आरोपी काबू
थाना चीका क्षेत्र के गांव डन्डौता स्थित शिव मंदिर में हुई डकैती के मामले में थाना चीका पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के पुजारी बाबा दया पुरी की शिकायत अनुसार 7 मई 2022 की रात करीब 1 बजे पांच अज्ञात व्यक्ति होमगार्ड की वर्दी पहनकर मंदिर में घुस आए। आरोपियों ने सेवादार व पुजारी के साथ मारपीट कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया और गले की सोने की चैन, अंगूठी, करीब दो लाख रुपये नकदी तथा 15 चांदी के सिक्के लूट लिए। जाते समय आरोपी मन्दिर के सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच थाना चीका एसएचओ पीएसआई अमन की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र द्वारा आरोपी ऋषि नगर शहजादपुर अंबाला निवासी दीपक उर्फ दीपा को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त मामले में 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी दीपक उक्त मामले में अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ था, जो किसी अन्य मामले में अंबाला जेल में बंद था। जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
