10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण तरीके से संचालन को लेकर कैथल पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले के सभी 74 परीक्षा केंद्रों पर एसपी उपासना के दिशा-निर्देशानुसार पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को एसपी उपासना द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधकों सहित सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों से सद्द व्यवहार करे तथा असामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई पूर्वक निपटने में संकोच न करें ताकि परीक्षार्थियों द्वारा दी जाने वाली परीक्षा निर्बाध रूप से नकल रहित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाई जा सके। एसपी ने परीक्षा को बगैर किसी बाहरी हस्तक्षेप के संपन्न करवाने तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस को इस प्रकार के तत्वों के खिलाफ कड़ाई पूर्वक निपटने के आदेश दिए गये है। इनके अलावा सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके डयुटियों को चैक किया गया।
