फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती को परेशान करने वाला आरोपी काबू

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती को अश्लील वीडियो व संदेश भेजकर परेशान करने के मामले में थाना शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथल निवासी एक महिला की शिकायत अनुसार उनकी पुत्री के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नैना लव अभिषेक 6282 नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर गलत वीडियो तैयार कर मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे युवती मानसिक रूप से परेशान थी। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एसएचओ इंस्पेक्टर गीता के नेतृत्व में इंस्पेक्टर वेदपाल की टीम द्वारा करते हुए आरोपी शीतल नगर, रोहतक निवासी  नितेश को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *