20 बुलेट बाइक के चालान सहित फरवरी माह में कुल 5117 वाहनों के किए चालान

जिला कैथल में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार कड़ी निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे जा रहे है तथा साथ साथ आमजन को ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी उपासना के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट पर विशेष तौर पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान फरवरी माह दौरान 20 बुलेट बाइको के चालान किए गए है। प्रवक्ता ने बताया कि फरवरी माह के दौरान यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों से काफी सख्ती से पेश आई। माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने के मामले में 33 इम्पाउंड व्हीकलों सहित कुल 5117 चालान किए गए तथा 31 लाख  4 हजार 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया किए गए। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा मुख्य रूप से वाहन पर बिना नंबर प्लेट के 248, लाइन चेंज के 221, बिना हेलमेट के 1902, ओवर स्पीड के 313, रोंग साइड के 843, बिना सीट बेल्ट के 312, शराब पीकर ड्राइविंग के 27, मोबाइल प्रयोग के 4, ब्लैक फिल्म के 4 तथा अंडर एज के 4 चालान किए गए है। एसपी उपासना ने कहा कि आमजन वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही बरतते है जिस लापरवाही की वजह से हम खुद को दूसरों को और अपने परिवार के साथ धोखा करते है जिससे कि जान माल का नुकसान भी होता है। एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटने का नही है बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है। सडको पर होने वाली दुर्घटनाओं में होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। समाज के एक जिम्मेदार व समझदार नागरिक होने के नाते ट्रैफिक नियमों की पालना करें खुद की जिंदगी और अपने परिवार की जिन्दगी को सुरक्षित रखें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu