अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व सांसद नवीन जिंदल के 56वें जन्मदिन पर मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व नवीन जिन्दल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सांसद नवीन जिंदल के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कैथल में एक मेगा हेल्थ कैंप (नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर) आयोजित किया जाएगा। कैथल में यह स्वास्थ्य शिविर 8 मार्च 2026 को आरकेएसडी कॉलेज में सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मेगा हेल्थ कैंप में सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, बाल रोग, मनोरोग, टी.बी. एवं छाती रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया जांच त्वचा एवं यौन रोग, फिजियोथेरेपी, डायटिशियन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, कान-नाक-गला से संबंधित सभी प्रकार की जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 23 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 22 हजार 448 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसके साथ-साथ इन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 7100 लोगों को चश्में दिए गए और 1816 लोगों में मोतियाबिंद चिन्हित किए गए, जिनके जल्द ही ऑपरेशन कराए जाएंगे। नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम इस मेगा हेल्थ कैंप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रचार-प्रसार कर रही है। सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेगा हेल्थ कैंप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सके। उन्होंने बताया कि यह मेगा हेल्थ कैंप क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। सांसद नवीन जिंदल का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और हर नागरिक को समय पर उपचार की सुविधा मिले।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu