इन्वेस्टमेंट के नाम पर 79 लाख की ठगी आरोपी काबू

साइबर ठगो पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में ठगो द्वारा हैफेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ इन्वेस्टमेंट के नाम पर करीब 79 लाख रुपए की ठगी करने के मामले की जांच थाना साइबर क्राइम के एएसआई विनोद कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान छतरी वाली ढाणी जिला दोसा राजस्थान निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव साकरा निवासी दर्शन सिंह की शिकायत अनुसार वह हैफेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता है। 11 सितंबर को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर मैसेज आया। यूजर ने अपना नाम चंद्रिका बताया और उसे पार्ट टाइम काम करने का ऑफर किया। इसके बाद उसे अलग-अलग होटल व वेबसाइट पर रिव्यू देने के लिए कहा और रिव्यू के स्क्रीनशॉट टेलीग्राम आईडी पर भेजने को कहा। इसके बाद उसने वेबसाइट पर रिव्यू देकर टेलीग्राम पर स्क्रीनशॉट भेज दिया। इसका कमीशन भेजने के लिए टेलीग्राम यूजर ने उसका अकाउंट नंबर मांगा तो उसने टेलीग्राम यूजर को भेज दिया। कमीशन के 120 रुपए उसके खाते में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने ज्यादा पैसे कमाने की बात कहकर उसका वर्चुअल वॉलेट बना दिया और ट्रेडिंग में पैसे इन्वेस्ट करने को कहा। उससे इन्वेस्टमेंट करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 79,29,369 रुपए इन्वेस्ट करवा लिए। साथ ही और ज्यादा प्रॉफिट के लिए और रुपए इन्वेस्ट करने को कहा। बाद में उसने वॉलेट से राशि निकालने के प्रयास किया तो वह नहीं निकली। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी अशोक द्वारा साइबर ठगों को अपना बैंक अकांउट उपलब्ध करवाया गया था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *