2 बुलेट का 40 हजार का चालान काटा 1 बुलेट बाइक इंपाउंड

पटाखे की आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाते हुए निरंतर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बुलेट चालक अपने बुलेट बाइक का साइलेंसर चेंज करवा कर पटाखे बजाकर तथा अन्य बाइक चालक प्रेशर हॉर्न लगवा कर दहशत फैलाने का काम करते है। एसे बाइक चालको पर सख्त एक्शन लेने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा आदेश दिए गए है। इसी कड़ी में थाना राजौंद पुलिस प्रभारी एसआई सतपाल की अगुवाई में पुलिस  टीम द्वारा राजौंद अस्पताल के पास बुलेट से पटाखे बजा रहे एक बाइक चालक को काबू किया गया, उक्त बाइक पर पिछली नंबर प्लेट भी नहीं थी। उक्त चालक आरसी, लाइसेंस नहीं पेश कर सका तथा बाइक का साइलेंसर भी मॉडिफाइड पाया गया। उक्त बाइक का 28 हजार रुपये का चालान करके नियमानुसार कार्रवाई दौरान बाइक को इंपाउंड कर लिया गया। एक अन्य मामले में राजौंद पुलिस द्वारा गांव खुरडा से एक बुलेट बाइक को पकड़ा गया, जिसका 12 हजार का चालान किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि बुलेट बाइक से पटाखे बजाना न केवल कानूनन प्रतिबंधित हैं बल्कि आमजन के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए भी हानिकारक हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और ध्वनि प्रदूषण से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अपील की है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करें, वाहन पर किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करें, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म व ओवरस्पीडिंग जैसी गलतियों से बचें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu