मार्च माह में अपराधियों पर कैथल पुलिस का शिकंजा, 92 आरोपी काबू

पुलिस द्वारा जिला में अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के अतिरिक्त नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम तथा साइबर अपराध से अवगत करवाने के लिए जागरूक करने सहित अपराधियों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन करते हुए मार्च माह के दौरान उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने आदि के 74 मामलों में 92 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च माह दौरान संपंती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 21 मामलों में 26 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 12 लाख 89 हजार रुपए मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है। गत माह के दौरान मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत 8 मामले दर्ज करके 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 2.084 किलोग्राम चूरा पोस्त, 1.940 किलोग्राम गांजा, 1 किलो 83 ग्राम अफीम तथा 68.222 ग्राम हैरोइन सहित बड़ी मात्रा में लाखों रुपए मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। मार्च माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 34 मामलों में 34 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 409 बोतल देशी, 503 बोतल हथकढी शराब तथा 4742 लीटर लाहण बरामद हुआ। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर भी शिकंजा कसते हुए 5 मामलों में 12 आरोपियों को काबू करके 7 अवैध देसी पिस्तौल व 25 कारतूस बरामद किए गए। जुआ/सट्टा अधिनियम के 6 मामलो में 6 आरोपियों को काबू करके 12980 रुपये बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त फरवरी माह दौरान पुलिस द्वारा 26 बेल जंपर व 12 पी.ओ. आरोपी को काबू किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व आमजन की जानमाल की सुरक्षा करना है। जिला पुलिस अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक अपराधियों, शराब, नशा व असला तस्करों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन कर रही है। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को नही बीगडने दिया जाएगा। एसपी ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भिकता से तुरंत पुलिस को दे,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।   

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *