रातभर चला चेकिंग अभियान 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक बरामद

माननीय डीजीपी अजय सिंघल के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा सोमवार रात्रि 11 बजे से प्रातः 4 बजे तक विशेष अंतर-राज्य नाका चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान जिला के विभिन्न संवेदनशील स्थानों सहित पंजाब-हरियाणा सीमा पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिसमें डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए टीमों का नेतृत्व किया। पुलिस की सक्रियता के चलते कुल 375 वाहनों की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता भी मिली, दो चोरीशुदा बाइक, 21 बोतल शराब भी बरामद की गई तथा एक गाड़ी में 8 पशुओं को ठूंस ठूंस कर क्रूरता पूर्वक लदान करके ले जा रहे 2 आरोपी को भी काबू कर लिए गए। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए कुल 27 चालान किए गए तथा एक वाहन को इंपाउंड किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *